SHATRUGHAN SINHA BIOGRAPHY
SHATRUGHAN SINHA BIOGRAPHY : बॉलीवुड में बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा की कभी तूती बोलती थी। एक समय ऐसा भी था जब फिल्मों के निर्माता-निर्देशक अपनी फिल्मों में हीमैन धर्मेंद्र और एंग्री यंगमैन अमिताभ की जगह शत्रुघ्न सिन्हा को तरजीह देते थे। शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड के ऐसे पहले अभिनेता हैं, जिन्होंने फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी एक सफल पारी खेली। वे बिहार के पटना साहिब से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। हाल ही में बिहार चुनाव को लेकर बीजेपी ने उन्हें अपने स्टार कैम्पेनर लिस्ट में शामिल किया है। SHATRUGHAN SINHA'S LIFE : बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म 9 दिसंबर 1945 को पटना के कदमकुआं स्थित घर में हुआ था। इसका निर्माण उनके पिता डॉ. भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा ने करवाया था। शत्रुघ्न सिन्हा के इस घर में तब के बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता, क्रिकेटर और पॉलिटिशियन भी पधार चुके हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के तीनों बड़े भाई साइंटिस्ट, इंजीनियर और डॉक्टर थे। ऐसे में पिता चाहते थे कि उनका छोटा बेटा भी अपने तीनों बड़े भाइयों की तरह या तो डॉक्टर बने या साइंटिस्ट। पर शत्रुघ्न सिन्हा को ये दोनों ...